IPL 2025 : कोहली-रोहित नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

18 Mar, 2025
IPL 2025 : कोहली-रोहित नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

Most Sixes in IPL History : आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस अक्सर कोहली और रोहित की तुलना करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों स्टार क्रिकेटर में किसने आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सहसे अधिक छक्के लगाए हैं।  

क्रिस गेल

क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल आईपीएल में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 142  मैचों में 357 छक्के जड़े हैं। गेल आईपीएल के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 350 से अधिक छक्के जड़े हैं। वे आईपीएल में पंजाब, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। 

रोहित शर्मा 

मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 257 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं। रोहित उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने आईपीएल में 250 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। अगर रोहित शर्मा आगामी सीजन में 20 छक्के लगाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली ने 252 मैचों में 272 छक्के लगाए हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है। किंग कोहली और रोहित के बीच सिर्फ 8 छक्कों का फासला है। इस बार कोहली कोशिश करेंगे कि वो रोहित को पीछे छोड़ दें। दोनों ही खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 264 मैचों में 252 छक्के लगाए हैं। उनके नाम 39.12 की औसत से 5243 रन भी हैं। पिछले सीजन में धोनी ने कम बल्लेबाजी की थी और इस सीजन में भी उनके निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। धोनी की रणनीति हमेशा टीम को जीत दिलाने की रही है, चाहे उन्हें खुद कम बल्लेबाजी करनी पड़े।

एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और उन्होंने आईपीएल इतिहास में कुल 251 छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स ने ये कारनामा 184 मैचों में किया था। इस दौरान 39.70 की औसत से उन्होंने 5162 रन बनाए थे। डिविलियर्स उन टॉप-5 बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने 250 से अधिक छक्के लगाए हैं।  

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK