MotoGP Bharat 2023 Winner : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई मोटो जीपी भारत-2023 के विजेता इटैलियन राइडर मार्को बेजेची को ट्रॉफी दी। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। मोटो जीपी भारत-2023 का कल यानी 24 सितंबर को आखिरी और फाइनल रेस का दिन था। इटैलियन रेसर मार्को बेज़ेची ने इतिहास रचते हुए भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री अपने नाम किया है।
इस खास मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मोटो जीपी का भारत में एक सफल आयोजन होना बहुत कुछ कहता है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल उत्पादक भी है। दुनिया में सबसे ज्यादा बाइक भारत में बनाई जाती है। इस तरह के आयोजन के लिए मैं यूपी सरकार और आयोजकों को बहुत बधाई देता हूं। भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए काम होने चाहिए।" इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…