Mulayam Singh Yadav Tests Coronavirus Positive: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि नेताजी की तबियत ठीक है और गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अखिलेश यादव ने मुलायम की सेहत का अपडेट देते हुए ट्वीट किया है कि हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे। माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे। कि मुलायम सिंह यादव में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में बुधवार रात भर्ती कराया गया। इनके अलावा उनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है। वे भी कोरोना पाजिटिव हैं। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव से पहले यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह भी कोरोना की चपेट में आए गए थे। वह अब ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अगर यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें तो हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 41 और लोगों की मौत हो गई है और 2778 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।
UP Politics: समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं अपर्णा यादव ...
Election Results 2024: Akhilesh Yadav ने रचा इतिहास, तोड़ा Mulayam Yadav का रिकॉर्ड ...
Akhilesh Yadav अखिलेश की बढ़ेगी मुश्किलें! विधायक की सदस्यता पर खतरा | Loksabha Election 2024 ...
Akhilesh Yadav जुटे 2024 की तैयारी में, Samajwadi Party के नेताओं को मिला नया Home ...