Mumbai:
मुंबई के ओशिवारा क्षेत्र के आशियाना टावर (Ashiana Tower) में आज सुबह ही आग लग गई। प्रशासन को आग लगने की जानकारी सुबह के 8 बजे मिली। इसको लेवल 2 का आद बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए फौरन दमकल विभाग को बताया गया था जिसके बाद कई दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये आशियाना टॉवर है उसके पास में ही बड़ी संख्या में फर्नीचर की कई दुकानें हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों मुंबई के भांडुप क्षेत्र में एक मॉल में देर रात को भीषण आग लग गई, ये आग इतनी खतरनाक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस आग में 10 लोगों की मौत हो गई थी इन सबमें से 3 शव इतनी बुरी तरह आग की चपेट में आ गए थे कि उनकी शिनाख्त करना भी मुश्किल था। ये आग रात उस दिन 12:30 मिनट पर मॉल की पहली मंजिल पर लगी थी। ये लेवल 3 और लेवल 4 की आग बताी जा रही थी। आग पर काबू पाने के लिए 23 दमकल वाहन घटनास्थल पर ही थे।
इसी मॉल की तीसरी मंजिल पर कोरोना अस्पताल भी बना हुआ था जिसमें उस समय 70 से भी ज्यादा लोग अपना इलाज करवा रहे थे। आग के बारे में जानकारी मिलते ही सबसे पहले मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया था।
Bridge Collapses Near Pune : इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की ...
Mumbai Train Accident : Thane में चलती ट्रेन से गिरने से यात्रियों की ...
Fungus on food, Expired Products: Maharashtra FDA Suspended Zepto’s License in Dharavi ...
Bank Holidays in May 2025 : मई महीने में कितने दिन बैंक रहेंगे ...