Mumbai Ice Cream Case: महाराष्ट्र मुंबई के मलाड इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। एख महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की लेकिन जब वो आइसक्रीम उसके पास पहुंची तो उसके होश उड़ गए। ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा था। जिसके बाद महिला की तरफ से मलाड पुलिस स्टेशन में मामले की शिकीयत दर्ज करवाई गई। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिली इंसानी उंगली को फोरेंसिक के पास भेज दिया है।