Nasal Congestion: ठंड के मौसम में कई छोटी-मोटी बीमारियां लोगों को हो रही हैं। इस मौसम में सबसे आम है सर्दी-जुकाम। ये दिक्कत तब ज्यादा हो जाती है जब इससे आपकी नाक बंद हो जाए। लेकिन इस वीडियो में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
बंद नाक को खोलने का यह काफी पुराना तरीका है और कारगार भी है, जो तुरंत आपको राहत दे सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि पानी गर्म करके किसी बर्तन में निकलना है और उसमें खुशबु वाले तेल की कुछ बूंदे add करनी हैं। इसके अलावा आप इसमें खुशबु के लिए विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। इतना करने बाद इस बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। यह बंद नाक खोलने में काफी मददगार है।
बंद नाक से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का सेवन जरुर करें। इसके अलावा आप चाहें तो हर रोज सुबह एक कली कच्चा लहसुन खा सकते हैं।
इसको बनाने के लिए 2 कप पानी में 1 इंच कद्दूकस की हुई अदरक डालें साथ ही 2-3 दालचीनी को पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब उबलने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी बचें तो इसे छान लें और इसमें स्वादनुसार शहद मिलाकर पिएं।
अगर ठंड की वजह से नाक बंद हो जाए तो नारियल के तेल को नाक में अंदर तक लगाएं इसके बाद गहरी सांस लें। ऐसा करने से कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ड्रॉपर की मदद से आप ये कर सकते हैं।