Vanathi Srinivasan Exclusive Interview: Vanathi Srinivasan एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं। कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु विधान सभा की सदस्य हैं। वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। Vanathi Srinivasan ने जागरण टीवी से खास बात की, इस दौरान उन्होंने कई अहम् मुद्दों पर बात की। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, राजस्थान में महिला सुरक्षा जैसे विषय पर चर्चा की साथ ही तेलंगाना में बीजेपी की रणनीति पर भी बात की।
बीजेपी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने OBC महिलाओं के लिए आरक्षण पर अपना पक्ष रखा। Vanathi Srinivasan ने राजनीति से जुड़े कई पहलुओं पर खुल कर बात की साथ ही उन्होंने 2024 के लिए बीजेपी की रणनीति पर भी विस्तार से बात की। ऐसे ही कई अहम मुद्दों पर Vanathi Srinivasan राय जानने के लिए देखें यह वीडियो…