Nepal Protest : नेपाल में राजशाही समर्थकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के बनेश्वर-तिनकुने इलाके में पथराव किया, एक राजनीतिक दल के कार्यालय पर हमला किया और वाहनों में आग लगा दी। इस अफरा-तफरी के माहौल में दुकानों में लूटपाट भी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों का उग्र व्यवहार और लूटपाट की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video….