Nikola Tesla Day 2024: कब मनाया जाता है निकोला टेस्ला दिवस, जानें इतिहास और महत्व

06 Jul, 2024
Pinterest Nikola Tesla Day 2024: कब मनाया जाता है निकोला टेस्ला दिवस, जानें इतिहास और महत्व

Nikola Tesla Day 2024: निकोला टेस्ला दिवस हर साल 10 जुलाई को मनाया जाता है। निकोला टेस्ला दिवस उन सभी चीजों के लिए मनाया जाता है जो उन्होंने विज्ञान और मानवता के लिए कीं यह दिन याद दिलाता है कि एक व्यक्ति के आविष्कार और विचारों का कितना बड़ा प्रभाव हो सकता है। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व और इतिहास।

निकोला टेस्ला दिवस का इतिहास

निकोला टेस्ला दिवस उनके जन्मदिन, 10 जुलाई 1856, की याद में मनाया जाता है। यह दिवस वैज्ञानिक समुदाय और टेस्ला के प्रशंसकों द्वारा उनकी असाधारण वैज्ञानिक उपलब्धियों और योगदानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। क्रोएशियाई संसद द्वारा 2006 में निकोला टेस्ला की उपलब्धियों के सम्मान में 10 जुलाई को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया। इसके बाद से ही क्रोएशिया, अमेरिका, कनाडा, सर्बिया और कई अन्य देशों में निकोला टेस्ला डे मनाया जाता है। हालांकि उनके सम्मान में कई अनौपचारिक समारोह पहले भी होते रहे हैं।

क्यों मनाया जाता है निकोला टेस्ला दिवस

निकोला टेस्ला के उल्लेखनीय वैज्ञानिक योगदानों को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। उनकी आविष्कारशीलता और उनके द्वारा किए गए कार्यों के महत्व को समझाने के लिए इस दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन नई पीढ़ी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है साथ ही निकोला टेस्ला के जीवन और कार्यों के बारे में लोगों को शिक्षित करता है। यह दिवस मानव कल्याण के लिए उनकी सोच और मुफ्त और सुलभ ऊर्जा के सिद्धांतों को समर्थन देने के लिए मनाया जाता है। 

निकोला टेस्ला दिवस का महत्व

निकोला टेस्ला ने विद्युत शक्ति, रेडियो तरंगों और कई अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण आविष्कार किए। उनके काम ने आधुनिक विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की नींव रखी। टेस्ला की जीवन कहानी और उनके संघर्ष वैज्ञानिक समुदाय और नई पीढ़ी के शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने यह साबित किया कि नवाचार और दृढ़ संकल्प से असंभव को संभव बनाया जा सकता है। इस दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, विज्ञान संगठन और टेस्ला के प्रशंसक उनके योगदानों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह नई पीढ़ी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है। टेस्ला ने मुफ्त और सुलभ ऊर्जा के सिद्धांत की वकालत की थी। उनका सपना था कि सभी लोग सस्ती और साफ ऊर्जा का उपयोग कर सकें। इस दिन को मनाने से उनकी इस सोच को भी समर्थन मिलता है। टेस्ला ने अपने आविष्कारों के माध्यम से मानवता की सेवा की। उन्होंने कभी भी धन और प्रसिद्धि को अपने उद्देश्यों के आगे नहीं आने दिया। यह दिन उनके मानवता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण को भी याद करता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK