WATCH Nora Fatehi Zaalima Coca Cola Song:
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया मे नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं। उनका डांस नंबर 'ज़ालिमा कोका कोला' आज रिलीज हो गया है। इस गाने को 'साल का पार्टी नंबर' माना जा रहा है और इसमें नोरा का डांस बेहद कमाल का है। वैसे ये गाना नोरा का डांस उनका पुराना सुपरहिट गाना सॉन्ग 'दिलबर' की याद दिला रहा है। तनिष्क बागची ने 'ज़ालिमा कोका कोला' गाने को संगीत दिया है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है।
देशभक्ति और एक्शन से भरपूर अजय देवगन की यह फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के लिए फैंस काफी Excited हैं। इस फिल्म का Trailer भी रिलीज कर दिया गया है। वहीं, जनवरी में इस फिल्म का फर्स्ट लुक दिखाया गया था। यह फिल्म 'भुज' एक वॉर एक्शन मूवी है, जो सन् 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटना पर बनाई गई है। इस फिल्म में एमी विर्क और शरद केलकर भी नजर आने वाले हैं। अजय देवगन भुज में Indian Air Force Wing Commander Vijay Karnik के रोल में नजर आएंगे। 'भुज' आगामी 14 अगस्त 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में अजय देवगन और नोरा फतेही के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, अम्मी विर्क, शरद केलकर नजर आएंगे। साल 2020 की तन्हाजी के बाद अजय की फिल्मों में वापसी कर रहे हैं भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से।