NSA Ajit Doval: मोदी सरकार 3.0 में भी एक बार फिर से अजित डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस पद पर ये उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। मोदी सरकार ने एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अजित डोभाल पर ही भरोसा जताया है। इसके साथ साथ पीएम मोदी के प्रधान सचिव के रूप में पीके मिश्रा के कार्यकाल को भी अगले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है। साल 2014 में पहली बार जब मोदी सरकार बनी थी तब अजित डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पीके मिश्रा को प्रधान सचिव बनाया गया था। इसके बाद साल 2019 में बार फिर से उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया और अब लगातार तीसरी बार उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अजित डोभाल को मोदी का भरोसेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डोभाल ने कई ऐसे काम किए हैं जिन्हें शायद ही उनके अलावा कोई और कर पाता। फिर चाहे साल 2014 में ईरान में फंसी 46 भारतीय नर्सों की भारत वापसी करना हो या डोकलाम विवाद खत्म करना। हर जगह डोभाल ने अहम भूमिका निभाई है।
अजित डोभाल ने पिछली सरकारों के साथ भी मिलकर बतौर पुलिस अधिकारी कई ऑपरेशनों को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि 1984 के दंगों के समय पर वो पकािस्तान में एक जासूस बनकर रह रहे थे। इसके साथ साथ ये भी बताया जाता है कि वो तीन महीने तक एक पाकिस्तानी एजेंट के रूप में आतंकवादियों के साथ स्वर्ण मंदिर में छुपे रहे थे। आपको बता दें अजित डोभाल 1968 में केरल कैडर से आईपीएस में चुने गए थे। वह सक्रिय रूप से मिजोरम, पंजाब और कश्मीर में आंतकवाद विरोधी अभियानों में शामिल रहे हैं।
भारत में पहली बार 1998 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद बना था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार ब्रजेश मिश्रा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिशद के सबसे शीर्ष अधिकारी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कहा जाता है। ये भारत के प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षा नीति और रणनीतिक मामलों में सलाह देने का काम करते हैं। देश का आंतरिक मामला हो या फिर विदेश से डुड़ा मामला, इनकी सलाह पीएम के लिए अहम भूमिका निभाती है।
Iftar Party में किस पर भड़के Ajit Pawar, Maharashtra में Muslims पर सियासत ...
Maharashtra Election Result: Asaduddin Owaisi ने जो मुस्लिम प्रत्याशी उतारे, उनका क्या हुआ? ...
Maharashtra News: फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में चोरों की मौज, खूब कटी ...
Maharashtra Election Result: BJP ने महाराष्ट्र में वो कर दिखाया जो इतिहास में ...