October 2024 Vrat Festival List: अक्टूबर महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

21 Oct, 2024
October 2024 Vrat Festival List: अक्टूबर महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

October 2024 Vrat Festival List: साल का दसवां महीना अक्टूबर का होता है। त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद खास है। इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार और व्रत रखे जाएंगे। इन तीज-त्योहारों के बारे में पहले ही पता होना चाहिए जिससे की हम आने वाले त्योहारों की तैयारियां काफी पहले ही से कर सकें और अपनी छुट्टियों को भी अच्छी तरह मैनेज कर सकें। इस महीने में आने वाले त्योहारों का काफी महत्व है। इस माह में  शारदीय नवरात्रि, दुर्गा महा नवमी पूजा,  करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाएं जाएंगे। आइए देखते हैं अक्टूबर 2024 के तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट-

अक्टूबर 2024 व्रत एवं त्योहार  (October 2024 Festival & Vrat List)

  • 2 अक्टूबर 2024,बुधवार - सूर्य ग्रहण, सर्व पितृ अमावस्या
  • 3 अक्टूबर 2024,गुरुवार - शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
  • 9 अक्टूबर 2024,बुधवार - कल्परम्भ
  • 10 अक्टूबर 2024,गुरुवार - नवपत्रिका पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024,शुक्रवार - दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महाष्टमी पूजा
  • 12 अक्टूबर 2024,शनिवार - दशहरा, शारदीय नवरात्रि पारण
  • 13 अक्टूबर 2024,रविवार - दुर्गा विसर्जन
  • 14 अक्टूबर 2024,सोमवार - पापांकुशा एकादशी
  • 15 अक्टूबर 2024,मंगलवार - प्रदोष व्रत ,शुक्ल
  • 17 अक्टूबर 2024,गुरुवार - अश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
  • 20 अक्टूबर 2024,रविवार - करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी
  • 28 अक्टूबर 2024,सोमवार - रमा एकादशी
  • 29 अक्टूबर 2024,मंगलवार - धनतेरस, प्रदोष व्रत ,कृष्ण
  • 30 अक्टूबर 2024,बुधवार - मासिक शिवरात्रि
  • 31 अक्टूबर 2024,गुरुवार - नरक चतुर्दशी, दिवाली

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK