Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। इसी बीच भारत ने पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भारत में सस्पेंड कर दिया है। इस एक्शन को डिजिटल स्ट्राइक के रूप में माना जा रहा है। इस आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह घायल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने पाकिस्तान सरकार के किसी अहम ऑफिशियल हैंडल को देश में ब्लॉक किया है। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...