Imane Khelif in Paris Olympics 2024 : जेंडर विवाद का सामना कर रहीं अल्जीरियाई बॉक्सर ईमान खलीफा ने आखिरकार सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। महिलाओं के 66 किलो भारवर्ग में हंगरी की आना लूका हामोरी को 5-0 से हराते हुए ईमान खलीफा ने अपने देश के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है। अब सेमीफाइनल में ईमान खलीफा का सामना थाईलैंड की जनजेम सुवानाफेंग से होगा। खलीफा सेमीफाइनल में रिंग में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया पर अब उनके अगले बाउठ को लेकर चर्चा है। यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि सेमीफाइनल में खलीफा जीत हासिल करती हैं या नहीं।
पुरुष या महिला इसको लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉक्सर ने क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। ईमान खलीफा का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार, 6 अगस्त को होगा। खलीफ महिलाओं के 66 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भाग ले रही हैं। भारत के समय अनुसार यह मुकाबला रात 9.34 बजे से शुरू होगा। उनका प्रतिद्वंद्वी थाईलैंड की जनजेम सुवानाफेंग होने वाली है। बता दें कि क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर खलीफा ने एक मेडल तो पक्का कर लिया है। अगर खलीफा सेमीफाइनल में हार जाती हैं तो उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा।
दरअसल, अल्जीरियाई की बॉक्सर ईमान खलीफा महिलाओं के 66 किलो भारवर्ग में खेल रही है। एक अगस्त को हुए बाउट के बाद खलीफ को लेकर जेंडर विवाद पैदा हो गया। इस मुकाबले में इटली की एंजेला कैरिनी उनका सामना कर रहीं थी। महज 46 सेकंड के बाद ही इटली की बॉक्सर ने मैच से हटने का फैसला लिया। उन्होंने इसे लेकर सवाला उठाया कि और कहा कि मैनें अपने करियर में कभी भी इतना जोर से मुक्का नहीं खाया है। इसके बाद से ही खलीफा के जेंडर को लेकर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर खलीफा को जमकर ट्रोल किया गया और ओलंपिक कमेटी की खूब आलोचना की गई। गौरतलब है कि ईमान खलीफा एक ट्रांसजेडर हैं और वह साल 2023 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जेंडर एलिजिबिलिटी मानदंडों पर खरा ना उतरने के चलते बाहर हो गई थीं। लेकिन पेरिस ओलंपिक में जेंडर-इक्वालिटी का मामला है, इसी के चलते वह अपनी जगह बनाने में कामयाब हुईं।