Pawan Kalyan's Son Debut : साउथ के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन भी जल्द ही सिनेमा की दुनिया में कदम रख सकते हैं। जब से पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं, तभी से अकीरा को कई राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके साथ देखा जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों में पवन कल्याण के अनुयायियों, पार्टी सदस्यों और मीडिया से भी बात की है। अब अकीरा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि वो जल्द ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकते हैं।
पवन कल्याण अब ओजी फिल्म में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म से पवन का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म में पवन के बेटे अकीरा नंदन भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए अकीरा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
सुजीत द्वारा निर्देशित ओजी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पवन कल्याण कथित तौर पर एक गैंगस्टर का करिदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अकीरा नंदन का भी कैमियो देखने को मिल सकता है, जिसे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। पवन और उनके बेटी की जोड़ी को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। हालांकि, ओजी फिल्म में अकीरा की भागीदारी की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक अपडेट का अभी इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओजी फिल्म की कहानी ओजस गम्भीरा नामक एक क्रूर डॉन के इर्द-गिर्द धूमती है, जिसे 'ओजी' के नाम से जाना जाता है। रहस्यमयी तरीके से 10 साल गायब होने के बाद, ओजी एक मिशन के लिए मुंबई लौटता है। उसका लक्ष्य क्राइम बॉस ओमी भाऊ को मारना। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य में नजर आएंगे।