Sarva Pitru Amavasya 2024 : हिंदू धर्म में अमावस्या का बड़ा ही आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। वहीं, अगर ये पितृ पक्ष के दौरान आए, तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह अमावस्या पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों की विधाई की जाती है। इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है। सर्वपितृ अमावस्या को महालया अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल सर्वपितृ अमावस्या कब मनाई जाएगी। इस वीडियो में हम इसकी सही डेट बता रहे हैं।