आज की लाइफस्टाइल में नींद पूरी न होना आम समस्या है। इसके चलते कई बार हमारी आंखों के नीचे Puffy eyes यानी हल्की सूजन आ जाती है जिससे हमारा चेहरा थका हुआ और बीमार दिखने लगता है। आंखों की सूजन (Puffy eyes) का कारण नींद पूरी न होना या फिर ज्यादा थकान हो सकता है। कभी कभी तो रोने की वजह से भी आंखों के नीचे सूज जाता है। लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ उपाय आप भी कर सकते हैं। कई तरह की दवाईयां लेने के बाद भी सही नही हो रहा तो ये Video आपके लिए है। इस Video में हम बताने वाले कुछ आसान Tips बताने वाले हैं जिससे आप Puffy eyes कम कर सकते हैं। आंखों के नीचे की सूजन होने का एक कारण पर्याप्त नींद न लेना भी हो सकता है। इसलिए जरुरी है कि सात से आठ घंटे की नींद तो कम से कम ली जाए। Puffy eyes दूर करने के लिए खीरा बेहतरीन है। अपने कसैले गुण की वजह से खीरा आंखों के आसपास की थकी मांसपेशियों को शांत करता है। ठंडे खीरे की दो स्लाइस लें और आंखों पर 25-30 मिनट तक रखें। ये स्लाइस आंखों पर रखकर सो जाएं। इससे आपका दिमाग रीफ्रेश होगा साथ ही आंखों को राहत मिलेगी। आलू की पतली स्लाइल काटकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद उसे आंखों पर 10-15 तक रखें। इसकी ठंडक से आंखों की सूजन मिनटों में गायब हो जाएगी। आप चाहे तो आलू के रस को ठंडा करके भी लगा सकते हैं। आंखों के नीचे आई सूजन से छुटकारा पाने के लिए, आपको जैतून के तेल का उपयोग करना चाहिए। यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है। थोड़ा जैतून का तेल लें और इससे रात में अपनी आंखों के नीचे मालिश करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video….