Pune Porsche Case : पुणे कार दुर्घटना मामले में नया अपडेट सामने आया है। बॉम्बे हाई ने नाबालिग आरोपी को जमानत दे दी है। 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में एक पोर्शे कार से मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी। नाबालिग इस दौरान शराब के नशे में था। नाबालिग आरोपी के वकील प्रशांत पाटिल ANI को बताया, ‘आज हमने किशोर न्याय बोर्ड की तीन रिमांड को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। हमने तर्क दिया और उसकी तत्काल रिहाई के लिए कहा है। आज कोर्ट ने रिहाई के निर्देश दिए हैं। बच्चे की कस्टडी मौसी को दी जानी है।'