Bhagwant Mann Security: खालिस्तानी गतिविधियों के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। सीएम को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने के अलावा पंजाब पुलिस उनके घर और परिवार के सदस्यों की भी सुरक्षा का ध्यान रखेगी। पंजाब के सीएम को तत्काल प्रभाव से जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कवर प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र ने सीआरपीएफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तत्काल प्रभाव से पूरे देश में 'जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान करने को कहा है।