Ram Charan Wax Statue : साउथ के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों ही उनकी फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो जारी किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'गेम चेंजर' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने को फैंस उत्सुक हैं। फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। इसी बीच राम चरण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो अभिनेता के फैंस को खुश कर देगी। दरअसल, जल्द ही सिंगापूर के मैडम तुसाद में राम चरण का मोम का पुतला लगाया जाएगा।
अब यह आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है कि तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का मोम का पुतला मैडम तुसाद सिंगापुर में लगाया जाएगा। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में इस बात की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में एक खास मेहमान भी शामिल हुए, जिसे हर कोई बेहद पसंद करता है। हम बात कर रहे हैं राम चरण के प्यारे दोस्त राइम की। मैडम तुसाद में राम चरण की प्रतिमा में उनके इस खास दोस्त को भी दिखाया जाएगा। ये दोनों साथ में एकदम रियल लग रहे होंगे।
हाल ही में हुए आइफा 2024 समारोह में एक बड़ी घोषणा की गई है जो राम चरण के फैंस के लिए बेहद खुशी की खबर है। जी हां, अब यह आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है कि तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चरण के साथ उनके पालतू पेट राइम का भी मोम का पुतला होगा। यानी, मैडम तुसाद में राम चरण और राइम दोनों एक साथ दिखाई देंगे। यह उनके खास बंधन को दर्शाता है। कार्यक्रम में एक प्रोमो भी चलाया गया, लेकिन लॉन्च की कोई सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया। इसके लिए मोल्डिंग प्रक्रिया अभी चल रही है और अभिनेता ने पहले ही अपना माप दे दिया है। वह अपने मोम के पुतले के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल हैं।