Ram Vilas Paswan Last Rites: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का कल रात निधन हो गया। हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का ऑपरेशन करने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो हुआ। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चिराग पासवान ट्वीट में लिखा, “पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa”. केंद्रीय मंत्री के निधन पर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया। लोजपा नेता के आवास पर जाकर राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। रामविलास पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया जिले में 5 जुलाई 1946 को हुआ था। 3 भाइयों में रामविलास पासवान सबसे बड़े थे। करीब साल भर पहले उनके मंझले भाई रामचंद्र पासवान का भी निधन हो गया था। अब उनकी पार्टी की बागडोर बेटे चिराग पासवान संभाल रहे हैं। रामविलास पासवान ने सियासी करियर में 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। पहली बार वह 1989 में वीपी सिंह की सरकार में मंत्री बने थे। दूसरी बार 1996 में देवगौड़ा और गुजराल सरकार में वह रेल मंत्री बने थे। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रामविलास पासवान संचार मंत्री थे। 2004 में वह यूपीए से जुड़े और मनमोहन सरकार में रसायन मंत्री बने थे। 2014 में एनडीए में शामिल हुए और नरेंद्र मोदी की सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री बने। रामविलास पासवान एनडीए सरकार में मंत्री थे। 2002 के गुजरात दंगों को लेकर रामविलास पासवान ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद लोग हैरान रह गए थे। 12 साल बाद 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार में वह केंद्रीय मंत्री बनें। रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को पहली बार 2005 में सम्मानजनक सीटें मिली थीं। किसी भी दल की सरकार रामविलास पासवान के मदद के बिना नहीं बन सकती थी।