Ratan Tata Demise: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को अंतिम विदाई दे दी गई है। उन्हें जब अंतिम विदाई दी गई तो सबसे आगे शांतनु नायडू बाइक पर जा रहे थे। पीछे एम्बुलेंस और आस-पास कई पुलिस वाहन चल रहे थे। शांतनु नायडू टाटा ट्रस्ट के सबसे युवा जनरल मैनेजर और रतन टाटा के सबसे करीबी दोस्त थे। 30 साल के शांतनु को कई बार रतन टाटा के साथ देखा गया है। दोनों की साथ कई वीडियो वायरल हो रही हैं। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि रतन टाटा अपना जन्मदिन भी साथ मनाते थे। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...