RCB WPL Squad: बैंगलोर ने स्मृति मंधाना पर लगाई बोली, जानें कितना बरसा पैसा?

14 Feb, 2023
RCB WPL Squad: बैंगलोर ने स्मृति मंधाना पर लगाई बोली, जानें कितना बरसा पैसा?

RCB WPL Players List :  विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए आज यानी 13 फरवरी को खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ऑक्शन आयोजित किया गया है। सभी टीमों के पास ऑक्शन में खर्च करने के लिए 12 करोड़ रूपये अधिकतम राशि है। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है। नीलामी के लिए 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें अधिकतम  90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जा सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकती हैं।

बैंगलोर ने स्मृति मंधाना पर लगाई बोली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) आईपीएल में शामिल तीन टीमों में से एक है। ऐसे में यह टीम इस लीग में अपने अनुभव का जमकर फायदा उठाने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किन खिलाड़ीयों पर बोली लगाई और किन खिलाड़ीयों को अपनी टीम में शामिल किया। यहां आपको इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी मिल जाएगी। 

RCB ने इन खिलाड़ियों पर लगाई बोली (Royal Challengers Bangalore Full Squad)

 

  1. स्मृति मंधाना – 3 करोड़ 40 लाख

  2. सोफी डिवाइन- 50 लाख

  3. एलिसे पेरी- 1 करोड़ 70 लाख

  4. रेणुका सिंह – 1 करोड़ 50 लाख

  5. ऋचा घोष- 1 करोड़ 90 लाख

  6. एरिन बर्न्स – 30 लाख

  7. दिशा कसात- 10 लाख

  8. कनिका अहुजा- 35 लाख

  9. आशा शोभना- 10 लाख

  10. इंद्राणी रॉय- 10 लाख

  11. हीथर नाईट- 40 लाख

  12. डेन वान निएकेर्क- 30 लाख

  13. मेगन शुट्ट – 10 लाख

  14. सहाना पंवारस- 10 लाख

  15. कोमल ज़न्जाद- 25 लाख

  16. प्रीति बोस- 30 लाख

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK