Richest Women in india: जानें भारत की सबसे अमीर महिला लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

04 Dec, 2020
Richest Women in india: जानें भारत की सबसे अमीर महिला लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Richest Women in india: भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी हो गई है। इन अमीर महिलाओं के पास 2.72 लाख करोड़ की कुल संपत्ति है।   हुरुन इंडिया और कोटक वेल्थ की तरफ से तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में शामिल ये सभी महिलाएं कम से कम सौ करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं इनमें से 31 महिलाएं तो ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है। इन महिलाओं में छह पेशेवर प्रबंधक और 25 उद्यमी हैं। इन सभी  महिलाओं की कुल संपदा 2.72 लाख करोड़ रुपये पाई गई है। चलिए जानते हैं कौन है लिस्ट में सबसे आगे। 

जानें कौन हैं देश की सबसे अमीर महिलाएं 

HCL Technologies की रोशनी नडार मल्होत्रा का नाम देश की सबसे अमीर महिला में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये की है। हुरुन इंडिया और कोटक वेल्थ की तरफ से तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की लिस्ट में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं। वैसे तो अपने दम पर ये मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं में किरण मजूमदार-शॉ का नाम सबसे ऊपर है। इनके बाद 11,590 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जोहो की राधा वेंबु का नंबर है। अरिस्ता नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल 10,220 करोड़ रुपये की संपदा के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

roshni

HCL technology की चेयरपर्सन 38 साल की रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला हैं। बता दें की इस लिस्ट में शामिल महिलाओं की कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़ रुपये है।  

kiran

हुरुन रिच की सूची में किरण मजूमदार-शॉ दूसरे नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 36.6 हजार करोड़ रुपये की है। बॉयोकान की प्रबंध निदेशक हैं किरण मजूमदार शॉ । रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 31 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

leena

लीना गांधी तिवारी तीसरे नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 21,340 करोड़ रुपये की है। लीना USV कंपनी की चेयरपर्सन हैं। यूएसवी इंडिया की शुरुआत लीना तिवारी के पिता विठल गांधी ने 1961 में किया था।  

falguni

Nykaa के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी,Falguni Nayar, इस लिस्ट 2020 में दसवें स्थान पर हैं, इनकी कुल संपत्ति 10 5,410 करोड़ की है। बता दें कि अप्रैल 2020 में, मुंबई में स्थित Nykaa का भाव 1.2 बिलियन डॉलर था। 

malika

Pharmaceutical कंपनी Alembic के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Malika Chirayu Amin. मलिका कोटक वेल्थ हुरुन - लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट 2020 में आठवें स्थान पर हैं। उनके पास कुल 7,570 करोड़ की संपत्ति है। मलिका 1988 से Alembic  के साथ काम कर रही हैं। 

radha

पांचवें स्थान पर राधा वेम्बु हैं, ज‍िनकी कुल संपत्ति 11,590 करोड़ रुपये आंकी गई है। इनकी कंपनी का नाम जोहो है।  

 

 

 

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK