Rinku Singh Priya Saroj Engagement : भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रविवार को रिंकू और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। इस समारोह में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा लगा रहा, जिसमें सपा मुख्य अखिलेश यादव, बीसीसीआई वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी शामिल थे। रिंग सेरेमनी लखनयऊ के पांच सितारा होटल में हुई। इसी बीच एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिया सरोज डांस करती हुई नजर आ रहा हैं लेकिन रिंकू सिंह पास खड़े-खड़े उन्हें देख रहे हैं।
Beautiful video..rinku singh aur priya saroj ka dance pic.twitter.com/WUCBt1lNgm
— Satyendra Yadav (@_satyendrayadav) June 8, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देख जा सकता है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई के मौके पर 'जब वी मेट' फिल्म का गाना 'नगाड़ा-नगाड़ा' बज रहा था। इस दौरान प्रिया सरोज हंसते-मुस्कुराते हुए शानदार डांस स्टेप्स दिखा रही थीं, लेकिन रिंकू सिंह थोड़े शर्माते हुए नजर आए। वहां मौजूद मेहमानों ने भी इस मस्ती भरे माहौल का खूब आनंद लिया। प्रिया को डांस करता हुआ देख सिंह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि रिंकू और प्रिया की दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सगाई समारोह में प्रिया सरोज ने प्याजी रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, वहीं रिंकू सिंह ने सफेद रंग की शेरवानी में अपनी सादगी बिखेरी।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस समारोह में पहुंचे और उन्होंने रिंकू-प्रिया की जोड़ी को अद्भुत बताया। वहीं, शुक्ला ने रिंकू को एक शानदार क्रिकेटर और प्रिया सरोज को एक बेहतरीन सांसद बताया। रिंकू सिंह आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 13 मैचों में 206 रन बनाए। उन्हें केकेआर ने मेगा नीलामी से पहले 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं, प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद का चुनाव जीता था।