Saffron Water: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि टेंशन और स्ट्रेस एक ऐसी चीजें हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला करती जाती हैं। ज्यादा स्ट्रेस और टेंशन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को देखा जाता है। महिलाएं को इसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्ट्रेस का सबसे अधिक असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। हर महिला को सेहत का ध्यान रखने के लिए अपनी डाइट में केसर शामिल करना चाहिए। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि केसर महिलाओं को होने वाली कई समस्याओं से निजात दिलाती है। इसके लिए आपको सिर्फ केसर का पानी पीना होगा। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की किन चीज़ों से मिलेगी आपको निजात।
पीरियड्स में कई महिलाओं को पेट और कमर में अधिक दर्द होता है, ऐसे में अगर आप केसर का पानी पीएंगी तो इससे आपको बहुत फायदा होगा। पीरियड के समय अगर कम ब्लीडिंग हो रही है तो इस समय भी केसर के पानी का सेवन करने से ये समस्या दूर हो सकती है। पीरियड शुरू होने से कुछ दिन पहले केसर का पानी पीना फ़ायदेमंद होता है।
कई महिलाओं में बालों के टूटने की समस्या होती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रही हैं और इसको दूर करना चाहती हैं, तो रोजाना केसर का पानी पीने की आदत डाल लें। दरअसल, केसर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। केसर में कई और ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से रोकता है।
केसर का पानी आपके स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप आपकी स्किन को हेल्दी रखता है। अपनी स्किन को हेल्दी रखना है तो ऐसे में आप हर दिन एक गिलास केसर का पानी जरुर पीएं। ये आपकी स्किन का नेचुरल ग्लो वापस लाता है और साथ ही कील-मुंहासों को भी दूर रखता है।
अगर आप एक गिलास केसर का पानी हर रोज पीती हैं तो इससे आपकी गर्भावस्था में काफी मदद मिल सकती है। गर्भवती महिलाओं के मूड स्विंग, आम समस्याएं होती हैं। ये इसको कम करने में मदद करता है। केसर पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं यह अच्छी नींद लाने में भी मदद कर सकता है।