South Cinema : साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट है। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खाने के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। सलमान और रश्मिका पहली बार फिल्म 'सिकंदर' में साथ नजर आएंगे। दोनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि दोनों डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि मेकर्स 'पुष्पा 2' में रश्मिका की एक्टिंग काफी पसंद आई है।
फिल्मफेयर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सलमान और रश्मिका दोनों 'सिकंदर' में साथ काम किया। 'पुष्पा 2' में रश्मिका ने एटली और सलमान को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि मेकर्स दोनों को फिर एक बार साथ में साइन करने का फैसला किया है। पिछले साल दिसंबर में एटली ने कंफर्म किया था उनकी अगली फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है और इसे A6 टाइटल दिया गया है। ऐसा बताया जा है फिल्म को और बड़ा बनाने के लिए रजनीकांत या कमल हासन को साइन करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
एटली ने अपनी अगली फिल्म "A6" के बारे में बताया कि इस पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी फिल्म है, जिसमें बहुत समय और एनर्जी लग रही है। स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और तैयारी चल रही है। वहीं, सलमान खान की अगली फिल्म "सिकंदर" का टीजर भी रिलीज हो गया है। टीजर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी हैं। यह फिल्म ईद 2025 को रिलीज होगी।