Salman Khan House Firing: कुछ दिन पहले बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। इसी सिलसिले में मुंबई पूलिस ने फायरिंग करने वाले अपराधियों को पकड़ लिया है। इन दोनों का नाम विक्की और सागर है। अब विक्की गुप्ता की मां सुनीता देवी ने सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद अपने बेटे की गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि आप भी किसी के लाल हैं, मेरे लाल से गलती हो गई है। माफ कर दीजिए। वहीं सागर पाल की मां भी अपने बेटे की गलती को माफ करने के लिए गुहार लगा रही हैं। उनकी आंखों में आंसू थे।