Sawan Somvar Vrat 2024: सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। यह माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। सावन के सोमवार का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और माता-पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा होती है। सोमवार में व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार व्रत रखने से महादेव का आशीर्वाद बना रहता है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। सोमवार के व्रत में कुछ चीज़ों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान किन चीज़ों का सेवन करें।
सवान व्रत में क्या खाएं?
- फलों का सेवन- फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप व्रत के दौरान सेब, केला, पपीता, अंगूर आदि फल खा सकते हैं।
- दूध और दूध से बने उत्पाद- सावन सोमवार के व्रत में आप दूध, दही, पनीर, छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सावन में दही का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- साबूदाना- व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। आप साबूदाना खिचड़ी की जगह साबूदाना वड़ा या साबूदाना की मदद से कुछ और खाने के लिए बना सकते हैं।
- कुट्टू का आटा- कुट्टू के आटे की पूड़ी या पराठा खा सकते हैं।
- सेंधा नमक- व्रत के दौरान हमेशा सेंधा नमक का ही उपयोग करें।
- मखाना- आप व्रत के दौरान मखाना रोस्ट करके खा सकते हैं।
- सूखे मेवे- सावन सोमवार के व्रत में आप काजू, बादाम, अखरोट आदि सूखे मेवे खा सकते हैं।
सवान व्रत में क्या नहीं खाएं?
- अनाज और दालें- व्रत के दौरान आप चावल, गेहूं, बाजरा, ज्वार, मक्का आदि अनाज और दालें न खाएं। व्रत में अनाज और दालें खाने की मनाही होती है।
- मसालेदार और तली-भुनी चीजें- व्रत के दौरान अत्यधिक मसालेदार और तली-भुनी चीजों नहीं खानी चाहिए।
- प्याज और लहसुन- व्रत में प्याज और लहसुन का सेवन नहीं किया जाता।
- साधारण नमक- साधारण नमक की बजाय सेंधा नमक का उपयोग करें। व्रत के दौरान साधारण नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- गैस और एसिडिटी बढ़ाने वाले पदार्थ- व्रत के दौरान ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जिससे गैस और एसिडिटी बढ़े। मिर्च, खटाई, और अन्य गैस और एसिडिटी बढ़ाने वाले पदार्थों से परहेज करें।