समाज से छुपते-छुपाते प्यार और रोमांस को Hungama Play अपने नए हिंदी ओरिजनल कॉमेडी शो Dhappa के साथ लेकर आ रहा है। इस शो में रोमांस और रहस्य से भरपूर 5 दिलचस्प स्टोरी दिखाई जाएंगी जो इस शो काफी दिलचस्प बनाता है। Hungama Play के Dhappa शो में आपको मोनालिसा, जय भानुशाली, अबीगैल पांडे, क्रिसन बैरेटो, विशाल सिंह, सनम जौहर, स्मृति खन्ना, अभिषेक कपूर, समृद्धि बावा, दिशांक अरोड़ा, साक्षी शर्मा, वरुण जैन और मोहित दुसेजा जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे। शो के स्टार विशाल सिंह और मोनालिसा ने Jagran New Media से बातचीत कर बताया की क्या बनाता है इस शो को और भी खास।