Shani Jayanti 2025 Daan : शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस साल 27 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। इसलिए इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है। कहा जाता है कि नवग्रहों में शनि ही वो देवता है जो व्यक्ति को अच्छे और बुरे कर्म का शुभ या अशुभ फल देते हैं। माना जाता है कि इसी दिन शनि देव का जन्म सूर्य देव और छाया के यहां हुआ था। शनि जयंती के दिन कुछ खास चीज़ें दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करें।
काले वस्त्र - शनि जयंती के दिन काले रंग के वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है।
जूते चप्पल - गरीब या जरूरतमंद को शनि जयंती के दिन जूते और चप्पल दान करें।
काले तिल - शनि जयंती के दिन काले तिल भी दान कर सकते हैं क्योंकि काले तिल शनिदेव के प्रिय हैं।
काली मिर्च - शनि जयंती के दिन काली मिर्च भी दान कर सकते हैं।
मूंगफली या सरसों का तेल - मूंगफली या सरसों का तेल शनि जयंती के दिन दान करना बहुत फलदायी होता है। इससे जीवन में आ रही है बाधाएं दूर होती हैं।
लौंग - शनि जयंती के दिन लौंग दान करना भी शुभ माना जाता है।
काले नमक - काला नमक भी शनि जयंती के दिन दान कर सकते हैं।
उड़द की दाल या खिचड़ी - शनि जयंती के दिन काली उड़द की दाल का दान करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इस दिन उड़द की दाल से बनी खिचड़ी भी दान कर सकते हैं।
लोहा - शनि जयंती पर लोहे की वस्तुओं का दान करना लाभकारी होता है। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव को लोहा बहुत प्रिय है।
छाता - इस दिन छाता दान करना भी शुभ होता है। छाता दान करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।