Shattila Ekadashi 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन षटतिला एकादशी मनाई जाती है। इस साल षटतिला एकादशी व्रत 25 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के संग तुलसी पूजा की जाती है। इस दिन तुलसी पूजा का बहुत महत्व होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से तुलसी पूजा करने से मां तुलसी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-शांति का आगमन होता है। आइए जानते हैं तुलसी पूजा की विधि, लाभ और मंत्र।
तुलसी पूजा विधि
षटतिला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें।
जल्दी उठने के बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इस दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें।
इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा होती है।
इस दिन तुलसी की पूजा करें।
तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
मां तुलसी को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
तुलसी मंत्रो का जप करें।
तुलसी पूजा के लाभ
एकादशी तिथि के दिन तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
तुलसी पूजा से देवी तुलसी प्रसन्न होती है।
इस दिन पूजा से घर में सुख-शांति आती है।
षटतिला एकादशी में तुलसी पूजा से घर जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।
घर में तुलसी पूजा करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है।
तुलसी नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
तुलसी मंत्रों का जप करने से शुभ फल मिलता है।
तुलसी पूाजा से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
तुलसी पूजा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।