Siblings Day 2025: सिबलिंग डे भाई-बहनों के उस अनमोल रिश्ते को समर्पित होता है। भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है। यह दिन उनकी बचपन की यादों, प्यार, झगड़ों और साथ बिताए पलों को संजो कर रखने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भाई-बहनों के बीच के रिश्ते को सम्मान देना और उन्हें उनके जीवन में विशेष होने का एहसास कराना होता है। सिबलिंग डे उन भावनाओं का उत्सव है जो भाई-बहनों के रिश्ते को खास बनाते हैं। सिबलिंग डे हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व, थीम और दिल को छूने वाले कोट्स।
सिबलिंग डे का इतिहास
सिबलिंग डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। क्लॉडिया एवर्स नामक महिला ने एक हादसे में अपने भाई-बहन को खो दिया। इसलिए वह क्लॉडिया चाहती थीं कि जिस तरह मदर्स डे और फादर्स डे मनाया जाता है, वैसे ही भाई-बहनों के लिए भी एक विशेष दिन मनाया जाता है। क्लॉडिया ने 1995 में पहली बार सिब्लिंग्स डे मनाया। धीरे-धीरे यह दिन विश्व भर में लोकप्रिय हो गया और आज दुनिया के कई देशों में भाई-बहन को समर्पित यह दिन मनाया जाता है।
सिबलिंग डे का महत्व
भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है। इसलिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सुख-दुख में भाई-बहन हमेशा एकसाथ खड़े होते हैं। जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दोनों मिलकर देखते हैं और उनका सामना भी करते हैं। यह दिन हमें हमारे भाई-बहनों के साथ बिताए पलों को याद करने के लिए मनाया जाता है और उन्हें धन्यवाद करने के लिए मनाए जाते हैं। इस दिन को आप अपने भाई या बहन के लिए स्पेशलन बना सकते हैं। आप उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें कहीं बाहर भी ले जा सकते हैं। आप उनके लिए दिल छूने वाला कोई नोट लिख सकते हैं या फिर कोर्ठ कविता भी उनके सम्मान में लिख सकते हैं।
सिबलिंग डे कोट्स
मुझ पर मुसीबत आती है तो वो संभाल लेता है, पीछे हटने का न भाई नाम नहीं लेता है।
बहन की मुस्कान में, बसती है खुशी, भाई के साए में, मिलती है जिंदगी।
मेरे हर गम को अपना बना लेता है, वो मेरा भाई ही तो है, जो खुद रोकर भी मुझे हंसा देता है।
मेरे लक को गुड लक बनाती है, मेरी बहन ही है, जो हमेशा मेरा हौसला बढ़ाती है।
दिल के जज्बात बड़े हो जाते है, जब मुसीबत में भाई खड़े हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।