SIIMA 2024 Winners List : बेस्ट फिल्म बनी जेलर, ऐश्वर्या राय का दिखा दबदबा, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

16 Sep, 2024
SIIMA 2024 Winners List : बेस्ट फिल्म बनी जेलर, ऐश्वर्या राय का दिखा दबदबा, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

SIIMA 2024 Winners List : साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स का आगाज 14 सितंबर से हो चुका है। जैसे हॉलीवुड में ऑस्कर और बॉलीवुड में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है। वैसे ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) दिए जाते हैं। यह अवॉर्ड फंक्शन इस बार दुबई में आयोजित किया गया है। बीते शनिवार को तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों विजेताओं की लिस्ट जारी की गई थी। इसके बाद रविवार यानी 15 सितंबर को तमिल और मलयालम फिल्मों के विजेताओं की लिस्ट शेयर की गई है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का भी जलवा देखने को मिला। 

SIIMA 2024 में दिखा ऐश्वर्या राय का जलवा 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by SIIMA (@siimawards)

 

ऐश्वर्या राय को ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में 2018 के लिए टोविनो थॉमस को टोविनो थॉमस को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया और बेस्ट एक्ट्रेस अनस्वरा राजन बनी। सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। ‘अन्नपूर्णी’ के लिए नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चियान विक्रम ने बाजी मारी। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के लिए मिला। आइए देखते हैं विजेताओं की पूरी सूची… 

SIIMA 2024 तमिल विजेताओं की पूरी सूची 

बेस्ट फिल्म - जेलर (सन पिक्चर्स, नेल्सन दिलीपकुमार)

बेस्ट डायेरक्टर - नेल्सन दिलीप कुमार (जेलर)

बेस्ट एक्ट्रेस - नयनतारा (अन्नपूर्णनी)

बेस्ट एक्टर - विक्रम (पोन्नियिन सेलवन: 2)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - विग्नेश राजा (पोर थोझिल)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - प्रीति अंजू असरानी (अयोथी)

बेस्ट डेब्यू एक्टर - हृदय हारून (ठग्स)

बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स) - अरुण कुमार सोनाइमुथु (चिट्ठा)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्ट) - ऐश्वर्या राय बच्चन (पोन्नियिन सेलवन: 2)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्ट) शिवकार्तिकेयन (मावीरन)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - सरिता (मावीरन)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - वसंत रवि (जेलर)

बेस्ट निगेटिव एक्टर - अर्जुन (लियो)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - थेनी ईश्वर (मामन्नान)

बेस्ट लिरिकिस्ट - विग्नेश शिवन (जेलर से रथमारे)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - सीन रोल्डन (गुड नाइट से नान गाली)

बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल - योगी बाबू (जेलर)

राइजिंग स्टार - संदीप किशन

एक्स्ट्राऑर्डिनरी परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर - एसजे सूर्या

मोस्ट प्रॉमिसिंगर - कविन, दादा

इमर्जिंग प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर - कन्नन रवि, रावण कोट्टम

SIIMA 2024 मलयालम विजेताओं की पूरी सूची

बेस्ट फिल्म - नानपाकल नेरथु मयाक्कम

बेस्ट डायरेक्टक -जूड एंथनी जोसेफ (2018)

बेस्ट एक्ट्रेस - अनस्वरा राजन (नेरू)

बेस्ट एक्टर - टोविनो थॉमस (2018)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - रोहित एम.जी. कृष्णन (इरत्ता)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - अंजना जयप्रकाश (पचुवुम अथबुथा विलाक्कम)

बेस्ट डेब्यूल एक्टर - सिजू सनी (रोमांचम)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) - जोजू जॉर्ज (इरत्ता)

बेस्ट निगेटिव एक्टर - विष्णु अगस्त्य (आरडीएक्स)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - अखिल जॉर्ज

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - विष्णु विजय (सुलेखा मंजिल)

बेस्ट लिरिकिस्ट - मनु मंजीत, नीला निलावे (आरडीएक्स)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - ऐनी एमी

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - केएस हरिशंकर (2018 से वेनमेघम)

बेस्ट कॉमेडियन एक्टर - अर्जुन अशोकन (रोमांचम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - मंजू पिल्लई (फालिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - हकीम शाह (प्रणय विलासम)

बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर - जॉन पॉल जॉर्ज

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK