Sirisha Bandla Space Trip: अंतरिक्ष की यात्रा पर गए रिचर्ड ब्रैनसन, भारत की Sirisha Bandla का कुख ऐसा रहा सफर

14 Jul, 2021
google Sirisha Bandla Space Trip: अंतरिक्ष की यात्रा पर गए रिचर्ड ब्रैनसन, भारत की Sirisha Bandla का कुख ऐसा रहा सफर

Sirisha Bandla Space Trip: 

वर्जिन ग्रुप के संस्थापक अरबपति बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष के यात्रा पर पहुंचे। ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के 'वीएसएस यूनिटी' के चालक दल के कुल 6 सदस्यों में शामिल रहे थे। जिसको न्यू मैक्सिको से भारतीय समय के अनुसार रात के 8 बजे लॉन्च किया गया था। न्यू मैक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से अंतरिक्ष यान ने कल ये उड़ान भरी थी।  

 

अंतरिक्ष में अपनी यात्रा के बारे में रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि यह मेरे लिए जीवनभर का अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "ये 1.5 घंटे की उड़ान रही। 17 साल की कठिन मेहनत के बाद हम इस ऊंचाई पर पहुंचे। अंतरिक्ष यान करीब 53 मील की ऊंचाई (88 किलोमीटर) पर अंतरिक्ष के छोर पर पहुंचा। हम सभी तीन से चार मिनट तक जीरो ग्रेविटी महसूस करने और धरती का नजारा देखने के बाद वापस लौट आए।" बता दें कि अंतरिक्ष यान करीब 13 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपने मूल विमान से अलग हो गया था। 

5 सदस्यों के साथ गए थे रिचर्ड ब्रैनसन

अंतरिक्ष से वापस आने के बाद ब्रैनसन ने शीरिषा बांदला को कंधे पर उठाकर डांस करते देखे गए। उन्होंने एक खास अंदाज में शीरिषा को इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। ब्रैनसन अपने साथ कुल 5 सदस्यों को अंतरिक्ष में लेकर गए थे। इसमें भारत की शीरिषा बांदला भी सभी के साथ शामिल थीं। बता दें कि ये पूरा सफर लगभग 56 मिनट का रहा है। ब्रैनसन ने अचानक ही पिछले दिनों ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा के बारे में सबको जानकारी दी थी। 

 

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK