Sita Navami 2024 Date: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी मनाई जाती है। साल 2024 सीता नवमी 16 मई को मनाई जाएगी। सीता नवमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि माता सीता का जन्म वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए यह दिन माता सीता को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ माता सीता की पूजा की जाती है। इस दिन जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और सच्चे मन के साथ माता सीता की पूजा करता है। उस व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं। आइए जानते हैं माता सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
सीता नवमी की तिथि और शुभ मुहूर्त
- वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है।
- नवमी तिथि की शुरुआत- 16 मई सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
- नवमी तिथि का समापन- 17 मई सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर।
- सीता नवमी 16 मई को मनाई जाएगी।
- सीता नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 56 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक।
- इस समय में पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
सीता नवमी की पूजा विधि
- सीता नवमी के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करें।
- साफ-सुथरे या नए वस्त्र धारण करें।
- घर और मंदिर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें।
- गंगाजल से छिड़काव अवश्य करें।
- इसके बाद एक चौकी लें और उसपर साफ कपड़ा बिछा दें।
- चौकी पर माता सीता और भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर दें।
- इसके बाद माता सीता और भगवान राम की पूजा करें।
- माता सीता और भगवान राम को फूल, अक्षत, चंदन, धूप, दीप और सिंदूर अर्पित करें।
- इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- मां सीता और भगवान राम को फल और मिठाई का भोग चढ़ाएं।
- अंत में सभी को प्रसाद बांट दें।