Kili Paul Viral Video: तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को भारत में काफी पसंद किया जाता है। वह अक्सर बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाते हुए नज़र आते हैं। उनके साथ उनकी बहन नीमा पॉल भी नज़र आती है। वह अपनी वीडियो में पारंपरिक परिधान में नज़र आते हैं। आजकल किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। क्योंकि उन्होंने भगवान शिव के गाने पर एक वीडियो बनाया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल एक साथ कैमरे के फ्रेम में दिख रहें। किली हमेशा की तरह ही अपने पारंपरिक परिधान में नज़र आ रहे हैं। वह इस वीडियो में हरियाणवी गाने ‘भोले बाबा देदे नोट छापन की मशीन’ पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। उनकी ये वीडियो काफी वायरल हो रही है और भारत में काफी पसंद की जा रही है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को किली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम Kili Paul पर अपलोड किया है। इसके कैप्शन में लिखा है ‘नोट छापन की मशीन’ इस वीडियो 3.9M व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं 287,440 लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि भाई इंडिया में 2000 का नोट बंद हुवा है अब क्या करोगे मशीन लेकर, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अरे भाई आपने भोले बाबा से ऐसी मशीन मांगी कि 2000 के नोट ही बंद हो गए।