टेलीविजन जगत का सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' TMKOC के हर एक किरदार के बारे में तो आप जातने ही होंगे। हाल हीं में इस शो से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार ‘तारक मेहता....’ की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो छोड़कर जा सकती है। खबर की मानें तो मुनमुन बहुत दिन से सेट पर नहीं आ रही हैं। तो ऐसा हो सकता है कि वो शो को छोड़ दें। महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, इस शो की शूटिंग दमन में की जा रही थी। लेकिन हाल हीं में अब पूरी टीम मुंबई वापस आ आई है और शूटिंग यहां जारी हो गई है।
स्पॉटब्वॉय की ओर से एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘जब से मुनमुन दत्त एक जाती समुदाय के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द के विवाद में फंसी हैं उसके बाद से वो सेट पर नहीं आई हैं। और ये खबर बहुत ज़ोरों पर है कि मुनमुन ने शो छ़ोड़ने का फैसला कर लिया है’। आपको बता दें कि मुनमुन शो की लीड स्टार्स में से एक हैं। इस सीरियल के अलावा वो अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। अगर मुनमुन के शो छोड़कर की खबर सही है तो दया बेन के बाद मेकर्स के लिए ये दूसरा बड़ा झटका हो सकता है।