Tecno Spark Go 2024 Price and Review : अगर आप नए साल पर कम बजट में एक स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये वीडियो आपके लिए है। Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2024 पेश किया है। पहली नजर में इस स्मार्टफोन को देखकर आपको iPhone की याद आ जाएगी। Tecno Spark Go 2024 स्मार्टफोन को सिर्फ ₹6,699 में खरीद सकते हैं।
सस्ता स्मार्टफोन होने होने के साथ इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिलते हैं। यह स्मार्टफोन UniSOC T606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। TECNO Spark Go 2024 में 90hz डॉट इन डिस्प्ले के साथ 8GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। TECNO Spark Go 2024 में 5000mAh बैटरी दी गई है।