Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पर भड़कते हुए कहा, ‘’चुनाव आयोग संविधान और लोकतंत्र के कैंसर की तरह काम कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का ‘चीयरलीडर’ बन चुका है। उसे बिहार में जब चुनाव कराना है, कराए। हम लोग तैयार हैं। बिहार की जनता इस बार नई सरकार चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं। बिहार में चंद अधिकारी सरकार चला रहे हैं। अफसरशाही चरम सीमा पर है। हर दिन कोई न कोई आएगा। दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है। हर कोई बिहार आ रहा है। इन लोगों को बिहार और यहां के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल सत्ता में बने रहने के लिए आ रहे हैं। उन्हें किसी और चीज से मतलब नहीं है। क्या वे बिहार को कारखाने देने आ रहे हैं? क्या वे बिहार से पलायन को रोकने आ रहे हैं? वे केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं।’’