Bomb Threat: चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5149 को बम की धमकी का संदेश मिला। विमान को रात 10:30 बजे मुंबई में सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। इंडिगो ने बताया कि धमकी के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की सुरक्षा जांच की जा रही है। आपको बता दें कि धमकी भरा मेल एयरलाइंस के मुख्यालय में आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।