Most Expensive Players in IPL History : आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, टॉप पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

26 Nov, 2024
Pinterest Most Expensive Players in IPL History : आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, टॉप पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

Top 10 Most Expensive Players in IPL History : आईपीएल के अगले सीजन के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन तक क्रिकेट खिलाड़ियों का मेला सजा। सभी 10 फ्रेंचाइडियों ने दो दिन में जमकर पैसा लुटाया और अपने पसंद के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करवाया। स्टार बल्लेबाज विकेटकीपर ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा है। उनके बाद श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब की टीम ने उन्हें 26.5 करोड़ में खरीदा है। 

आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो अब इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। पिछले साल यानी आईपीएल 2024 के सीजन तक के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों में सिर्फ 2 ही भारतीय खिलाड़ी थे, लेकिन अब इस लिस्ट में 5 खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर अब भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखा जा सकता है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है। 

आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी (Most expensive IPL Players)

1. ऋषभ पंत - 27 करोड़ - लखनऊ सुपर जायंट्स - 2025

2. श्रेयस अय्यर - 26.75 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2025

3. मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स - 2024

4. वेंकटेश अय्यर - 23.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स - 2025

5. पैट कमिंस - 20.50 करोड़ - सनराइजर्स हैदराबाद - 2024

6. सैम करन - 18.50 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2023

7. अर्शदीप सिंह - 18 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2025

8. युजवेंद्र चहल - 18 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2025

9. कैमरोन ग्रीन - 17.50 करोड़ - मुंबई इंडियंस - 2023

10. बेन स्टोक्स - 16.25 करोड़ - चेन्नई सुपर किंग्स - 2023

वैभव सूर्यवंशी रहे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वैभव आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव अभी सिर्फ 13 साल के हैं और इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम मिलना ये काबिले तारीफ है। वैभव ने न सिर्फ आईपीएल का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि वह आईपीएल के सबसे कम उम्र के करोड़पति भी बन गए हैं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK