Tulsi Vivah 2024 Date: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी को घर में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। मान्यता है कि इसमें देवी लक्ष्मी का वास भी होता है। हर साल हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु का एक रूप) का विवाह किया जाता है। इस दिन देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूरे विधि-विधान से पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने से जीवन में आ रही समस्याओं का नाश होता है। आइए जानते हैं कब होगा तुलसी विवाह, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
तुलसी विवाह को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी को घर में रखने और पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सभी समस्याओं का नाश होता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से पति-पत्नी के संबंध में मधुरता आती है। तुलसी विवाह से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूरे विधि-विधान से पूजा भी की जाती है और विवाह कराया जाता है।
Chhath Puja 2024 Nahay Khay: इस दिन से शुरु है छठ पूजा, जानें नहाय-खाय के नियम