Tv Buying Guide 2023 India : फेस्टिव सीजन में अगर आप पुराने टीवी को बदलने या फिर स्मार्ट टीवी लेने का मन बना रहे हैं तो ये वीडियो आपके लिए है। फेस्टिव सीजन में आपको स्मार्ट टीवी पर अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। लेकिन स्मार्ट टीवी लेने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय बाजार में ढेरों Android Tv मॉडल्स उपलब्ध हैं और ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं कि आप इसमें कंफ्यूजन हो जाएं। इसलिए हम आपको आज कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जो आपको स्मार्ट टीवी खरीदते समय ध्यान रखनी है।
स्मार्ट टीवी खरीदते समय साइज का ध्यान जरूर रखें। टीवी का साइज आपके कमरे के हिसाब से होना चाहिए। अगर टीवी देखने की दूरी 5 से 8 फीट है तो आप 40 से 42 इंच का टीवी लेना अच्छा होगा। वहीं, अगर आप टीवी 4 से 6 फीट की दूरी से देखेंगे तो आपके लिए 32 इंच का टीवी सही रहेगा। इसके साथ ही टीवी खरीदते समय स्क्रीन के रिजॉल्यूशन पर भी विशेष ध्यान दें। स्मार्ट टीवी लेते समय और किन बातों का ध्यान रखना है वो आप ये वीडियो देखकर जान सकते हैं।