UGC NET Result 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने गुरुवार यानी 14 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार UGC NET के परिणाम ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। अंक देखने के लिए उन्हें आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने रिजल्ट के साथ विभिन्न विषयों के लिए UGC NET कट-ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल की भी घोषणा की है। दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा की अंतिम यूजीसी नेट उत्तर कुंजी के अनुसार, कुल 101 प्रश्न छोड़े गए थे। आपको बता दें कि NTA ने पांच चरणों में 83 विषयों में यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 का आयोजन किया। यह देश के 186 शहरों में 663 केंद्रों पर 32 पारियों में 8,34,537 उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था।
Step 1 : UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
Step 2 : होमपेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर- 2022 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : इसके बाद एक नया पेज पर मांग गए आई-डी पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें और सबमिट बटन को दबाएं
Step 4 : आपका यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।