UPSC IFS Main Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है। यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 के उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारिणी के अनुसार 26, 28, 29, 30 नवंबर और 1, 2 और 3 दिसंबर, 2023 को भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईएफएस की मुख्य परीक्षा भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 150 होने की उम्मीद है। इससे संबंधित जानकारी आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से ले सकते हैं।