Vinesh Phogat India Return: पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ति में शानदार खेल दिखाने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट आज वतन वापस लौट आईं। भारत की तरफ से महिला पहलवानी में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला थीं। लेकिन मात्र 100 ग्राम वजन ज्यादा हो जाने की वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। जिसके वजह से उन्हें कोई भी मेडल नहीं दिया गया। विनेश के साथ इसी के साथ देशभर का मेडल जीतने का सपना टूट गया। विनेश दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज पहुंची जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। आप भी देखिए ये लम्हें