Viral Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में हर कोई रील बनाने की होड़ में लगा हुआ है। आप कहीं भी चले जाइए चंद व्यूज के लिए लोग अपनी जान दांव पर लगा देते हैं वो भी बस एक वीडियो के लिए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वीडियो बनाने के चक्कर में लड़के की जान खतरे में आ गई थी। जैसे तैसे उसने अपनी जान बचाई है। लोगों के ऊपर रील बनाने का नशा इस तरह चढ़ चुका है कि उन्हें इसके आगे और कुछ भी दिखाई ही नहीं दे रहा है।
बच गया बेटा आज़ तो बकरे की अम्मा कब तक ख़ैर मनायेगी, नशा जे चढ़ा है #रील बनाने का pic.twitter.com/0GggJtQ0Zo
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी के किनारे स्टंट करते हुए वीडियो बना रहा है। सामने दलदल की तरह दिख रहा कीचड़ है, और शख्स उसके ऊपर से गुलाटी लगाने की कोशिश करता है। लेकिन फ्लिप मारने के दौरान उसका सिर कीचड़ में ही फंस जाता है। फ्लिप आधी रह जाती है और लड़का अपना सिर निकालने के लिए कोशिश करता है, लेकिन उसका सिर निकल ही नहीं पाता है। बड़ी मशक्कत करने के बाद उसका सिर कीचड़ से बाहर आ पाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका एक दोस्त उसकी जान बचाने के लिए दौड़ता हुआ आता है और उसके सिर को कीचड़ से निकालने में उसकी मदद करता है। अगर सही समय पर सिर बाहर नहीं आ पाता तो लड़के की मौत भी हो सकती थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को एक्स पर @TheJatKshatriya नाम के पेज से शेयरकिया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग लाख लोग देख चुके थे। इसके साथ ही लोग इस वीडियो को देखते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘अंत में कलाकार बच गया’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आज के बाद एब रील नहीं बनाएगा।
Viral Video: विदेशियों ने गोलगप्पे खाकर दिए मज़ेदार रिएक्शन, सोशल मिडिया पर वायरल ...
Ambedkar Jayanti 2025: मंच पर साथ दिखे CM Rekha Gupta और Rahul Gandhi ...
Imran Masood On Waqf: वक्फ कानून पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा ...
Mother of 3 Children, Changes Her Religion To Marry A 17-Yr Student In Amroha, UP ...