Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और यही वजह है कि ये वीडियो इतनी जल्दी वायरल हो जाते हैं। आपने शादियों के दौरान डीजे पर जमकर डांस होते हुए देखा होगा। कई बार अजीबोगरीब डांस वायरल हो जाता है। इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देख आप भी अपना सिर पीट लेंगे। क्योंकि इसमें एक लड़का गुटखा खाते हुए अजीबोगरीब डांस कर रहा है। लोगों ने इस वीडियो को 'गुटखा डांस' का नाम दे दिया है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्टेज के ऊपर और नीचे जमकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का कैमरे के आगे कुछ करता हुआ नजर आता है। लोगों ने जब ध्यान से देखा तो पता चला कि यह लड़का गुटखा बना रहा है। लड़के ने बड़े ही शानदार तरीके से हाथ की हथेली पर रखते हुए गुटखा बनाया और सबके साथ डांस करना शुरू कर दिया। लड़के ने फिर एक बार गुटखा निकाला और डांस के स्टाइल में ही इसे खाने लगा, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इसलिए लोगों ने इस डांस को 'गुटखा डांस' नाम दे दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो कुछ पुराना बताया जा रहा है लेकिन फिर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लड़का इतने फनी स्टेप करता है कि आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Air India Plane Crash: आर्यन ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना का वायरल वीडियो ...
Manali Zipline Accident Video: Nagpur की बच्ची ज़िपलाइन की रस्सी टूटने की वजह ...
US Embassy Warns Against ‘Visa Abuse’ After Indian Student Handcuffing Video Goes Viral ...
Open AI’s ChatGPT Down: Global Outage of The Chat Bot Triggers Meme Flood On the ...