Viral Video: दुनियाभर में टेक्नोलॉजी का विकास बहुत ही तेजी के साथ हो रहा है। हर बदलते दिन के साथ हमारे पास कुछ नया जरूर होता है जिसे देखकर हम हैरान रह जाते हैं। आज के समय में टेक्नोलॉजी छेत्र में ऐसी चीजों पर काम चल रहा है जिनके बारे में सोचना ही बहुत दूर की बात लगती है। एलन मस्क की कम्पनी न्यूरालिंक ने एक ऐसा ही कमाल कर के दिखाया है जिसे होता देखना सपना ही हो सकता है, लेकिन अब ये हकीकत बन चुका है। न्यूरालिंक की एक चिप की मदद से पैरालाइज्ड इंसान ने सिर्फ दिमाग की मदद से लैपटॉप में चेस खेल लिया। बिना किसी चीज को हाथ लगाए हम कोई काम कैसे कर सकते हैं, ये सोचने वाली बात है, सबसे पहले आप ये वीडियो पूरा देख लीजिए।
— Neuralink (@neuralink) March 20, 2024
एलन मस्क की कम्पनी न्यूरालिंक ने एक सफल प्रयोग करते हुए एक पैरालाइज्ड व्यक्ति के दिमाग में ऑपरेशन के जरिए एक चिप इंप्लांट की है। इस व्यक्ति का नाम नोलैंड आर्बॉघ है और इसकी गर्दन के नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड है। पैरालाइज्ड होने की वजह से ये शख्स व्हील चैयर पर ही रहता है। चिप इंप्लांट करने के लिए इसका ऑपरेशन किया गया जो कि सफल रहा और ये व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स लैपटॉप में शतरंज खेल रहा है वो भी बिना हाथों का इस्तमाल करें। उसके दिमाग में इंप्लांट की गई चिप की मदद से वो अपनी सोचने की शक्ति से ये गेम खेल पा रहा है। यानि कि वो दिमाग में जो करने के लिए सोच रहा है वो लैपटॉप में उसी तरीके से हो रहा है। आपको बता दें वीडियो में मौजूद दूसरा शख्स न्यूरालिंक कम्पनी का इंजानियर है।
न्यूरालिंक की सुपरपावर वाली चिप के कमाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर न्यूरालिंक के पेज से ही शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ-साथ लोग इस वीडियो को जबरद्त तरीके से शेयर भी कर रहे हैं।